boltBREAKING NEWS

सरकारी कर्मचारियों को राखी बांध मनाया त्यौहार

सरकारी कर्मचारियों को राखी बांध मनाया त्यौहार

बागोर (बरदीचंद) भाजपा कार्यकतार्औ ने अधिकारियों संग रक्षाबंधन पर्व मनाया। सोशल मीडिया प्रभारी सुखदेव बैरवा ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी बागोर मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह चुंडावत के नेतृत्व में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानी कंवर, पुर्व सरपंच कला कंवर राठौड़, महीला मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रतिभा कंवर राठौड़, महामंत्री कविता बैरवा, मंजू सुवालका व महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी द्वारा बागोर मंडल के चिकित्सालय में डॉक्टर को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। साथ ही बागोर थाने में सभी सिपाहियों के राखी बांधकर मुंह मीठा कराकर सभी की लंबी उम्र की कामनाएं की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पारस मल गाडरी, मदन लाल लोहार, राकेश सेन, बद्री लाल जाट, राजु लाल लोहार, शिव लाल सालवी आदि मौजूद रहे।